श्रीराम का चरित्र चित्रण किया
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। लुहसाना गांव के मंदिर के प्रांगण में आयोजित रामकथा में कथावाचक हेमलता मुद्गल ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। सोमवार को रामकथा के दूसरे दिन कथावाचक द्वारा उदाहरण देकर भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को समझाया गया। भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को सुनकर श्रोता भाव विभोर हुए। इस मौके पर मनीकांत मित्तल, श्यामपाल जी, जोगेंद्र सैनी, सुंदर लाल सैनी आदि का विशेष सहयोग रहा।
मुसलमानों की शिक्षा पर जोर दिया
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जमीयत-उलमा-ए-हिंद की बैठक में मुसलमानों की शिक्षा के गिरते स्तर को लेकर विचार विमर्श हुआ। सोमवार को भट्टे वाली मस्जिद में जमीयत-उलमा-ए-हिंद के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जमीयत के पदाधिकारियों ने मुसलमानों की शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जताई। बैठक में सभी वक्ताओं ने मुसलमानों के बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के बिना उनका व देश का भला नहीं हो सकता। इस मौके पर हाफिज तहसीन, कारी अब्दुल्ला, असगर, इस्लाम, इनाम, कामिल, शाहिद, आसिफ सहित जमीयत के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।