फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर, खतौली की घटना को लेकर रालोद का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में रालोद का जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद में गोरखपुर के अस्पताल में बच्चों की मौत और ट्रेन हादसे में लोगों की मौत को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सरकार से इस तरह की घटनाओं को रोकने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बच्चों की मौत के जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। कॉलेज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ने ही बच्चों की जान ली है। वहीं, खतौली के रेल हादसे में निर्दोष लोगों की जान गई। इस हादसे के दोषी लोगों पर भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। दोनों घटनाओं की उच्च न्यायालय के किसी न्यायमूर्ति से जांच कराई जानी चाहिए। दोषी लोगों पर इरादातन हत्या का मुकदमा दर्ज हो। मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख मुआवजा दिया जाए। कुल छह मांगे रखी गई। मौके पर एमएलसी मुश्ताक अहमद, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, धर्मेंद्र राठी, उदयवीर सिंह, पंकज राठी, राजू वाल्मीकि, विकास बालियान, सुधीर भारतीय, योगेंद्र शर्मा, अमित चौधरी, संतोष प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें