डाक सेवक संघ की बेमियादी हड़ताल
खतौली। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी अपनी मांगों के समर्थन में बेमियादी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने डाकघर पर धरना व प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मात्र 8 घंटे तक कार्य करने, वेतन आयोग लागू करने तथा कैट द्वारा पेंशन स्वीकृत को लागू करने की मांग की। धरनास्थल पर ब्रह्मदत्त, सतेंद्र कुमार, यशपाल सिंह, बिजेंद्र पाल, साधुराम, सोनू कुमार, सत्यपाल आदि शामिल रहे।
सड़क हादसे में दो भाई घायल
खतौली। नेशनल हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास पर बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सवार रुड़की निवासी विनोद शर्मा व उसका भाई सतीश शर्मा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।