हादसे में दंपति समेत तीन घायल
खतौली। जीटी पर बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार दंपति समेत बाइक चालक भी गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना दौराला क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी धर्मवीर अपनी पत्नी ज्योति को साइकिल से लेकर खतौली आ रहा था। जीटी रोड पर मेपल्स अकादमी के सामने तेजी से आ रहे बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार दंपति घायल हो गए। बाइक सवार भी मेरठ के सुभाषनगर निवासी नरेंद्र सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार के बाद तीनों को वापस भेज दिया। इस हादसे की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।