फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने घर रवाना हुए 91 श्रमिक

विज्ञापन
मंसूरपुर में शुगर मिल के श्रमिक बस में अपने घर जाते हुए। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
अपने घर रवाना हुए 91 श्रमिक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। शुगर मिल में कार्यरत गोरखपुर, देवरिया भटनी जनपदों के लगभग 91 श्रमिक मंगलवार क़ो अपने घरों को रवाना हो गए। शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित तथा फैक्ट्री मैनेजर ओएन तिवारी ने जानकारी दी कि मंसूरपुर शुगर मिल में पूर्वी जिलों के लगभग 91 श्रमिक कार्यरत हैं। शुगर मिल का समापन 19 जून को हुआ। मंगलवार को प्रशासन की अनुमति प्राप्त करने के बाद इन श्रमिकों को तीन बसों में बैठा कर इनके घरों को रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बसों को सैनिटाइज किया गया है तथा एक सीट पर एक श्रमिक को बैठाया गया। श्रमिकों के लिए बस में खाद्यान्न किट, दवाई, स्वच्छ पानी की व्यवस्था की गई है। उनको रवाना करने के दौरान शरद राज खान, बलधारी सिंह, रविंद्र कुमार शर्मा, अजय कुमार गुप्ता, संजीव कुमार शर्मा, राकेश कुमार त्रिपाठी, ब्रजराज यादव आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें