फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहरोड़ा गांव को सैनिटाइजर कराया

विज्ञापन
जानसठ के गांव अहरोड़ा को सैनिटाइजर करते कर्मचारी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
अहरोड़ा गांव को सैनिटाइजर कराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। कवाल के बाद जानसठ क्षेत्र के दूसरे गांव अहरोड़ा में दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जिसके चलते अहरोड़ा गांव के ग्राम प्रधान मांगेराम द्वारा पूरे गांव को सैनिटाइज कराने का काम किया गया है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में कोरोना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तेरहवीं के दौरान दूरदराज से दूसरे प्रदेशों से जो लोग शामिल होने के लिए आए थे। उन्हीं में से कोई कोरोना संक्रमित रहा होगा। जिसके चलते गांव के दो युवाओं को इस बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई जाना अति आवश्यक है। वही पॉजिटिव पाए गए युवकों के परिजनों एवं आसपास के लोगों की रैंडम जांच भी की जानी चाहिए। इस संबंध में ग्राम प्रधान मांगेराम एवं अन्य ग्रामीणों ने भी स्थानीय सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार से मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें