फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 18 करोड़ में बनेंगी जिले की 88 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले की बुढ़ाना, चरथावल, खतौली और सदर विधानसभा क्षेत्र के 88 ग्रामीण मार्गों का 18 करोड़ से नवीनीकरण होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने अपने लोकसभा क्षेत्र में 120 किमी की इन सड़को को मंजूर कराया है।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने अपनी लोकसभा क्षेत्र की चार विधानसभा क्षेत्रों में 88 ग्रामीण मार्गों को स्वीकृत कराया है। 120 किलोमीटर के यह समस्त कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से पूरे होंगे। डाॅ. बालियान ने बताया कि प्रदेश के लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने इन सभी कार्यों की स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट जारी कर दिया है। इन कार्यों में बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में में 32 ग्रामीण मार्ग बनाए जाएंगे।
चरथावल विधानसभा क्षेत्र में 26, खतौली में 23, सदर विधानसभा में सात सड़कें बनेंगी। सडक़ों का पैसा स्वीकृत हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। उनका प्रयास है कि गन्ने का सत्र शुरू होने से पहले इन ग्रामीण सड़कों का निर्माण हो जाए, जिससे किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जिन गांवों में लोगोें ने मांग की थी उन सभी में ये सड़कें पास हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें