फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल एजेंसी पर दिनदहाड़े 85 हजार की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- गल्ले में रखे 85 हजार रुपये पर चोर ने किया हाथ साफ, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन इलाके में दिनदहाड़े चोरी की वारदात अंजाम दी गई। मेडिकल एजेंसी के गल्ले से चोर ने 85 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। एजेंसी मालिक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
आर्य समाज रोड पर राज कांपलेक्स में अमित चौरसिया एमीटेक फार्मा के नाम से मेडिकल एजेंसी है। बृहस्पतिवार को लगभग साढ़े 11 बजे उन्हें किसी काम से कहीं जाना पड़ा तो वह अपनी दुकान पर ताला लगा कर चले गए। करीब एक बजे वह लौटे तो गेट का लॉक टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो गल्ले का लॉक भी टूटा हुआ मिला, जिसमें रखे 85 हजार रुपये गायब मिले। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायल 112 और कचहरी चौकी पुलिस प्रभारी योगेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एजेंसी मालिक से घटना की जानकारी ली। एजेंसी मालिक को कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस टीम लौट गई। दिनदहाड़े मेडिकल एजेंसी के ताले तोड़कर चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को तहरीर दे दी गई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी बृजेश शर्मा का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। उधर, नई मंडी कोतवाली पुलिस ने खालापार निवासी आकिब और खतौली निवासी अनस को चोरी के दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया हैं। दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें