फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज पर बुआ के घर जा रहे भतीजे की हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक नितिन का फाइल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गंगनहर पटरी पर जौली के निकट कार ने बाइक को मारी टक्कर
विज्ञापन

पुलिस ने उत्तराखंड के बहादराबाद निवासी कार चालक को हिरासत में ले लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भैया दूज पर बाइक से बुआ के घर जा रहे भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। गंगनहर पटरी पर जौली के निकट कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उत्तराखंड के बहादराबाद निवासी कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
खतौली क्षेत्र के गांव खेड़ी कुरैश निवासी नितिन (25) पुत्र मंगलसेन बाइक से भोपा थाना क्षेत्र के गांव अलमावाला में अपनी बुआ कुसुम के यहां टीका कराने जा रहा था। जौली के निकट कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही नितिन की मौत हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। मृतक के परिवार में पिता मंगलसेन, माता संतोष, भाई रविंद्र, प्रविंद्र, अंशु, हरविंदर और बहन पूजा का रोते-रोते बुरा हाल था। नितिन सब भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया। कार चालक भी अपने दो बच्चों के साथ जानसठ क्षेत्र के गांव चुड़ियाला में अपनी बहन के यहां भैया दूज पर टीका कराने जा रहा था। मृतक के भाई रविंद्र ने उत्तराखंड के बहादराबाद निवासी कार चालक नितिन पुत्र आनंद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने दिया था हेलमेट
नितिन ने हेलमेट पहना हुआ था। मगर, कार की टक्कर इतनी भयंकर थी कि नितिन का हेलमेट भी टूट गया। मृतक के भाई अंशु ने बताया कि उसने अपने भाई को बाइक पर बैठने से पहले हेलमेट थमाया था।

भोपा पर सीएचसी में विलाप करता मृतक का भाई।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें