स्वस्थ समाज के निर्माण की पहल करें
मुजफ्फरनगर। आनंद मार्ग के प्रवर्तक आनंद मूर्ति के जन्म दिवस पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। आनंद मार्ग प्रचारक संघ इकाई के पूर्व मुक्ति प्रधान बोहरन लाल के नेतृत्व में जनसेवार्थ शरबत का वितरण हुआ।
शहर के मोहल्ला खादरवाला आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बोहरन लाल ने कहा कि जगत में समस्त मनुष्य एक समान है। हर मानव भाई-भाई हैं। आदि सत्य को भुला दिया गया। समाज में जाति के जहर से आपसी स्नेह, भाईचारे और मानवीय संवेदनाओं को विखंडित किया जा रहा है। विकृत मानसिकता से समाज और राष्ट्र का भला नहीं होगा। स्वस्थ समाज के निर्माण की पहल करनी चाहिए। जब तक एक सार्वभौमिक समाज नहीं बनेगा, तब तक मनुष्य की सभ्यता-संस्कृति , त्याग, सेवा और साधना किसी मूल्य को वहन करने में समर्थ नहीं होगी। संचालन सुभाष देव भारती ने किया।