फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम का स्टेशन पर निरीक्षण, गंदगी देख नाराज हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। डीआरएम रेलवे एससी जैन ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के आसपास गंदगी को देखकर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने खतौली से लेकर मुजफ्फरनगर तक दोहरीकरण रेलवे लाइन के लिए बिछाए गए नए रेलवे ट्रैक का भी निरीक्षण किया। नए रेलवे ट्रैक में मिली खामियों को इंजीनियरों से तुरंत दूर करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेरठ से लेकर टपरी तक रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण होना है। खतौली तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण हो चुका है। इस लाइन पर ट्रेनों का संचालन कई माह से हो रहा है। इसके बाद खतौली से लेकर मुजफ्फरनगर तक डबल रेलवे लाइन को बिछा दिया गया था। इस नए रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन करने के लिए कर्मचारी तेजी से काम में जुटे हैं। रेलवे मंत्रालय के सीआरएस 20 मई को खतौली से लेकर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन तक नए रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। सीआरएस के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को डीआरएम एससी जैन स्पेशल ट्रेन से रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन के आसपास गंदगी को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने स्टेशन मास्टर को रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्टेशन के पास पड़ी खाली जगह कुछ बनवाने के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने खतौली से लेकर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन तक नए रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंजीनियरों को नए रेलवे ट्रैक की खामियों को शीघ्र पूरा करने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें