छपार। बालाजी जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा तीन बजे बालाजी मंदिर से शुरू होकर हाईवे बाजार, गढ़ी बाजार, होली चौक, शिव चौक होते हुए वापस बालाजी मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान डीजे पर श्रद्घालुओं ने खूब डांस किया। रास्ते में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा पर फूल बरसाए। मंदिर समिति अध्यक्ष व झांकी आयोजक सोमपाल नायक ने बताया कि शनिवार को जागरण व रविवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में नंदकिशोर गुप्ता, आत्माराम, राजकुमार गर्ग, सोमदत्त धीमान, सुभाष धीमान, बबलू त्यागी, जोगेंद्र नायक, सचिन फौजी, लोकेश, राजेश गर्ग, देवेंद्र त्यागी, छत्रपाल त्यागी, सुधीर त्यागी, शिवकुमार धीमान विशाल त्यागी आदि मौजूद रहे।