फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड फ्राइडे पर चर्च में की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ईसाई समाज ने गुड फ्राइडे पर चर्च में विशेष प्रार्थना की। इस दिन प्रभु यीशु को क्रॉस पर चढ़ाया गया था।
विज्ञापन

अस्पताल चौक के पास स्थित चर्च में गुड फ्राइडे पर प्रार्थना की गई। चर्च के पास्टर रेंवर सुनील सैमुएल के साथ पास्टर विनय कुमार ने सबको संदेश दिया कि ईसा मसीह ने मानव के पापों के कारण दुख उठाया। उन्होंने समस्त मानव जाति को प्रेम किया, वैसे ही हमें एक दूसरे को क्षमा एवं प्रेम करना चाहिए। प्रार्थना में बाबरा, घनश्याम, जोएल, राजन, पायल, पीटर, प्रदीप राम आदि मौजूद रहे। उधर झांसी रानी चौक के पास स्थित सेंट जोंस चर्च में भी प्रार्थना की गई। फादर ने कहा कि प्रभु यीशु को इसलिए क्रास पर चढ़ा दिया गया, क्योंकि उन्होंने मनुष्य के लिए अच्छे काम किए थे। यीशु ने इस दुनिया में जन्म लिया ताकि वे इंसान को पापों से बचा सकें। उन्होंने क्रॉस पर चढ़कर मानवता को बचाया। तीन दिन बाद प्रभु यीशु पुन: जीवित हो जाते हैं। इस दिन को ईस्टर के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें