मौलाना कासिम चुने गए कार्यकारी जिलाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। जमीयत उलमा के जिलाध्यक्ष मौलाना नजर मोहम्मद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में मौलाना मोहम्मद कासिम को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष चुन लिया गया।
बैठक में जिला महासचिव हाजी शाहिद त्यागी ने मौलाना नजर मोहम्मद का त्याग पत्र प्रस्तुत किया। मीडिया प्रभारी कलीम त्यागी ने बताया कि उनके त्यागपत्र को लेकर कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने चर्चा की और अंतिम निर्णय तक मौलाना मोहम्मद कासिम को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष हाजी अजीजुर्रहमान ने तथा संचालन हाजी शाहिद त्यागी ने किया। मौलाना मुकर्रम ने तिलावत ए कुरान व कारी असरार ने नात ए पाक पेश की। बैठक में मौलाना मोहम्मद इमरान खान, मौलाना साअद, मौलाना कासिम, मौलाना मुकर्रम, मौलाना ताहिर कासमी, मौलाना शाहनवाज, मौलाना जुबैर रहमानी, मौलाना अयूब, मौलाना मुजफ्फरुल्लाह, मास्टर इस्लामुद्दीन, कारी सलीम मेहरबान, मौलाना नसीम, मुसलीन प्रधान, मोहम्मद इमराम कस्सार, हाफिज मोहम्मद अयूब, कारी असरार, अकील अहमद, मौलाना रिजवान, मौलाना इनामुुल्लाह आदि मौजूद रहे।