फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पलटी, मकान क्षतिगस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पलटी, मकान की दीवार क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। त्रिवेणी चीनी मिल में गन्ना लाते समय ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नूरपुर चौराहा स्थित कालोनी में पलट गया। इसकी चपेट में आकर एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया जबकि सड़क पर खेल रहे बच्चों और अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम करीब चार बजे की है। सांई धाम मंदिर के सामने वाली सड़क से यह ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी। रेलवे फाटक क्रास करने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी चपेट में आकर सोनू के मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय सड़क पर खेल रहे बच्चे और अन्य लोग इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद सड़क पर गन्ने फैलने से यातायात भी अवरुद्ध रहा। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पीड़ित सोनू ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गन्ने की चपेट में आकर उसका और चाचा का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। उसने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है ताकि वह अपने मकानों की मरम्मत करा सके। बाद में जेसीबी की मदद से बंद रास्ते को खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें