फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि में 30 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि में 30 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा के दूसरे दिन कृषि विषय में 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पारी में हाईस्कूल कृषि विषय में कुल 652 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 622 ने ही परीक्षा दी। प्रथम पाली में ही इंटर संगीत गायन की परीक्षा में 79 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि तीन अनुपस्थित रहे। संगीत वादन में 32 में से 31 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।



स्काउट ने लिया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय शिविर में स्काउट का प्रशिक्षण दिया गया। जिला स्काउट ट्रेनर रेणु गर्ग व जिला स्काउट कमिश्नर भारत भूषण ने बताया कि स्काउट बालकों को अनुशासित, आज्ञाकारी और सेवाभावी बनाता है। मुख्य अतिथि ज्ञानचंद सिंघल ने कहा देश प्रदेश में जहां भी सेवा की आवश्यकता होती है। स्काउट वहां तन-मन-धन से सेवा करते हैं। रेणु गर्ग ने गांठे लगाना, तंबू लगाना सिखाया। इस अवसर पर इंदु त्यागी, नीरज शर्मा, रामनारायण, नंदकिशोर, संजय आहूजा, महेशचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्मचारियों और शिक्षकों की हड़ताल स्थगित
मुजफ्फरनगर। पुरानी पेंशन बहाली मंच की हड़ताल को स्थगित कर दिया। दो दिन से कर्मचारी और शिक्षक हड़ताल रख कलक्ट्रेट में धरना दे रहे थे। हाईकोर्ट के हड़ताल को अवैध घोषित करने के बाद शुक्रवार को हड़ताल नहीं की गई। मंच के जिला संरक्षक राजेंद्र सिंह, अध्यक्ष बालेंद्र सिंह, संयोजक रविंद्र नागर, चेयरमैन मुलदीप शर्मा आदि ने बताया कि सरकार ने प्रांतीय नेतृत्व के साथ एक माह में वार्ता करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें