फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार पिछडों के आरक्षण से कर रही छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। पिछड़ा समाज पार्टी की बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष राजू सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार पिछड़ों के आरक्षण से छेड़छाड़ कर रही है। पिछड़ों को उनका हक नहीं मिल रहा है। राज्य सरकार सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डालकर पिछड़ों का वोट लेना चाहती है। इस बार पिछड़ा समाज भाजपा को सबक सिखाएगा। प्रदेश अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए पिछड़ों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करने पर बल दिया। प्रदेश महासचिव बबलू सैनी ने कहा कि जब तक पश्चिम उत्तर प्रदेश राज्य का अलग गठन नहीं होगा, तब तक पश्चिम की जनता का भला नहीं होने वाला है। बेरोजगारों की भीड़ बढ़ती रहेगी। बैठक में हरीश सैनी, नेपाल सैनी, जितेंद्र सैनी, संजीव प्रजापति, बिट्टू कश्यप, सुनील गुर्जर, डा. सुरेश प्रधान, फरमान, राजकुमार, बबलू पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें