चार्ट प्रतियोगिता में इल्मा ने बाजी मारी
देवबंद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को युवा महोत्सव के तहत चार्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने प्रदूषण के कारक एवं प्रभाव पर विभिन्न निश्चित अवधि के अंतराल में अपनी प्रतिभा को कैनवास पर चित्रित किया। चार्ट प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा इल्मा प्रथम, बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा बरीरा द्वितीय और बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा फरहीन तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य डा. गौरव बालियान ने छात्राओं को आगे होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई दी। संचालन डा. कुसुमलता ने किया। इस मौके पर डा. समता तोमर, डा. मौ. आरिफ, डा. इफ्तेखार अहमद कादरी, डा. टीना, प्रमोद कुमार, राजीव कुमार, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो