फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिचड़ी उत्सव में मंगल गीतों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
खिचड़ी उत्सव में मंगल गीतों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

देवबंद। सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में खिचड़ी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसमें श्रद्धालुओं द्वारा श्री राधा नवरंगी लाल को प्रतिदिन मेवायुक्त खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। श्रद्धालु ठाकुरजी के विलक्षण दर्शन कर गदगद हो गए। श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाते हुए भजनों पर नृत्य भी किया। सेवादार संजय गोस्वामी ने बताया कि खिचड़ी उत्सव के दौरान ठाकुरजी को प्रतिदिन नई पोशाक धारण कराई जाती है। ठाकुर जी के श्रृंगार की अद्भुत देखते ही बनती है। इस मौके पर हेमंत गिरधर, सुखलाल गोस्वामी, नवनीत लाल गोस्वामी, नितिन गोस्वामी, सुशील गोयल, मनोज गोयल, शिवकुमार वर्मा, प्रदीप गोयल, संजय कुमार, राजकुमार जाटव, विरेंद्र गोयल, सतीश गिरधर, प्रेमचंद कश्यप, योगेंद्र गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें