फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस व ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, ट्रैक्टर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर
विज्ञापन

जानसठ। सोमवार की सुबह गांव सलारपुर के पास अमरोहा डिपो की रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से ट्रैक्टर के दो हिस्से हो गए। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई है। गांव सिखेड़ा निवासी चालक नदीम पुत्र महबूब ने बताया कि वह मीरापुर से लकड़ी डालकर लौट रहा था। गांव सालारपुर के पास तेजी से आ रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चालक नदीम ट्रैक्टर से उछलकर दूर जाकर गिरा। चालक को मामूली चोट आई। इस दौरान रोडवेज का चालक बस छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर चालक ने रोडवेज बस चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें