फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को वितरित किए कपड़े और जूते

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरतमंदों को वितरित किए कपड़े और जूते
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित किड्जी प्री स्कूल में जरूरतमंदों के लिए एकत्रित किए गए गर्म कपड़े, जूते आदि सामान का वितरण किया गया।
किड्जी प्री स्कूल और रोटरी क्लब कुटुंब के तत्वावधान में जॉय ऑफ गिविंग कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धन व जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए कपड़े, जूते, खिलौने व खाने की सामग्री स्कूल पर एकत्रित की जा रही थी। बृहस्पतिवार को इस सामग्री को स्टेशन रोड पर स्थित साईं धाम मंदिर के बाहर बैठे निर्धन व असहाय लोगों को स्कूल के बच्चों के द्वारा वितरित कराया गया। स्कूल के डायरेक्टर डॉ रजत जिंदल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों व बड़ो में निर्धन लोगों की सहायता की भावना को जागृत करना है। इस कार्य में रियांश, यतिका, आरव सिंह, आरव चौधरी, पार्थ, आदित सिंह, गर्वित चौहान, आराध्या, सूर्यांश, आरुष, देवांश पाल, विहान पंवार, आराध्या सिंह, अनंजय, अनिरुद्ध व शिवांश आदि बच्चे उपस्थित रहे। रोटरी क्लब से अध्यक्ष संजय सिंघल, सचिव लोकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, स्कूल की सेंटर हेड प्रियंका जिंदल, एकेडमिक कोआर्डिनेटर अदिति जैन व शिक्षिका सोनम अरोरा मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें