फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में लोहिया बाजार में रहने वाले भाजपा नेता के मकान में अचानक आग लग गई। जिससे घर का सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

भाजपा हनुमत मंडल के उपाध्यक्ष शरद अरोरा का शहर के लोहिया बाजार में मकान है। बृहस्पतिवार शाम को वे परिजनों के साथ कहीं गए थे। बताया गया कि इसी दौरान मकान में जल रहे एक दीपक के कारण मकान में आग लग गई। लोगों ने मकान से धुआं उठाता हुआ देखकर उनको सूचना दी। फायरब्रिगेड को भी जानकारी दी गई। आग पर काफी देर बाद काबू पाया गया, मगर तब तक मकान का अधिकांश सामान जल चुका था। शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने भी मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। आग से काफी नुकसान बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें