फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम-ए टीम ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम ए टीम ने जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अंडर-14 जनपद क्रिकेट लीग में शनिवार को स्टेडियम ए टीम ने एमसीए अकादमी की बी टीम को 55 रन से हरा दिया। स्टेडियम टीम के बल्लेबाज सुंदर ने 66 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चौधरी चरणसिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित लीग में स्टेडियम ए टीम ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 8 विकेट पर 30 ओवर में 182 रन बनाए। सुंदर ने पारी की शुरूआत की और शानदार 66 रन बनाए। प्रियांशु ने 34 और सिद्धार्थ ने 26 रन की आकर्षक बैटिंग की। एमसीए अकादमी के आयुष और समरजीत ने 2- 2 विकेट लिए। आयुष्कर और हैप्पी को एक एक विकेट मिला। जवाब में खेलने उतरी अकादमी की टीम सारे ओवर खेल कर 127 रन पर आउट हो गई। शिव ने सर्वाधिक 32 और कृष्णा ने 17 रन बनाए। बाकी बल्लेबाजों ने निराश ही किया। बिलाल ने अच्छी गेंदबाजी कर चार विकेट झटके। शिवम और प्रणव को एक एक विकेट मिला। पारी के 30 वे ओवर में स्टेडियम टीम ने मैच जीता। गत एक माह से चल रही लीग में एकॉर्ड क्लब मंसूरपुर, स्टेडियम ए और एमसीए अकादमी की ए टीम अंक तालिका ने सबसे ऊपर चल रही है। एमसीए के क्रिकेट मैनेजर मनीष त्यागी ने बताया कि अंडर-14 लीग का फाइनल अगले सप्ताह खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें