खतौली। गाजियाबाद निवासी आलोक वर्मा पुत्र सतीश वर्मा बृहस्पतिवार की शाम दो भाइयों नीरज, कुलदीप व पुत्र राहुल के साथ इंडिका कार भोपा में रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में सामने से तेजी आ रही स्कार्पियो ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे इंडिका कार में सवार चारों लोग घायल हो गए। स्कार्पियो सवार ने घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायलों को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्कार्पियो कार सवारों ने ही घायलों का मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता हो गया। हादसे की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।