खतौली। नगर में जैन समाज दशलक्षण पर्व धूमधाम से मनाएगा। इसको लेकर भगीरथी जैन मंदिर प्रवचन हाल में सभा हुई। जिसमें 14 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले पर्यूषण पर्व पर चर्चा की गई। रामकुमार जैन ने बताया कि दस दिनों तक रात में भी निग्रंथ जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है। इस पर्व का मुख्य उद्देश्य आत्मा के विकारों को दूर करना होता है। 23 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के पर्व पर जल कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मौके पर अशोक, अकलंक जैन, नीरज जैन, जनार्धन, राकेश, मुकेश अंबर, किशोर, राकेश सभासद, अविरल, राजेश, रतनलाल, सभासद वैभव जैन, जुगमंदर, विनोद, शशि, मंजू, दीप्ति, अलका, सरला, सावित्री, अंजू, अंकुश, सौरभ, राहुल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पतेंद्र जैन तथा संचालन अरुण जैन ने किया।