गन्ने की फसल का मुआवजा देने की मांग
जानसठ। सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बेहड़ा आसा के आधा दर्जन ग्रामीणों ने 25 बीघा गन्ने की फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने एसडीएम विजय कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वर्ष 2016 में विद्युत तारों से चिंगारी गिरने से उनकी 25 बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई थी। आज तक भी फसल का मुआवजा नहीं मिला है। पीड़ित किसान विद्युत विभाग कार्यालयों व तहसील के चक्कर काट कर थक गए हैं। एसडीएम ने किसानों को बातचीत करके मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है। मौके पर भरतवीर, धीरज कुमार, सनसवीर, इंद्रवीर, दीपक, धीरज, बिल्लू, पवन, अमित आदि किसान शामिल रहे।