फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के काटने से बालिका की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। गांव सठेड़ी में सांप के काटने से 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। रतनपुरी के गांव सठेड़ी निवासी मोनू की 12 वर्षीय पुत्री शानू बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे बिस्तर पर लेटी हुई थी। इस दौरान एक सांप ने उसकी हथेली में काट लिया। शानू ने तुरंत शोर मचा दिया। शोर सुनकर आए परिजनों ने सांप को तुरंत मार दिया। साथ ही परिजन बालिका को झाड़ फूंक कराने ले गए। मगर, देर रात उसने दम तोड़ दिया। बालिका की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। बालिका रवापुरी इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा थी। परिजन बालिका के शव को गंगा में जल प्रवाहित करने के लिए शुक्रताल ले गए। परिजनों ने गमगीन माहौल में गंगा में बालिका के शव को प्रवाहित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें