बुढ़ाना। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे रेप के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गढ़ीसखावतपुर पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां का रहने वाला दिलशाद पुत्र नियाजूद्दीन रेप के एक मामले में न्यायालय से गैर हाजिर चल रहा है। मुजफ्फरनगर न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दिलशाद को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।