खतौली (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाइवे पर हुए हादसों में महिला समेत नौ कांवड़िये घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
रविवार रात हाइवे पर अलग अलग कई स्थानों पर सड़क हादसों में गाजियाबाद की भोली सरोज, बागपत के शीशपाल और दिल्ली के विकास, हेमंत, मयंक, रणजीत, राकेश, दीपक व सचिन घायल हो गए। हादसों के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची गई थी। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद सभी अपने गंतव्य की ओर चले गए। उधर, खतौली में मीरपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास रविवार रात करीब नौ बजे कार की चपेट में आने से बाइक सवार मीरापुर निवासी साजिद पुत्र इकबाल घायल हो गया, जबकि उसका साथी सलीम बाल बाल बचा। साथी सलीम ने घायल का चिकित्सक के यहां उपचार कराया।