फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर गांव बिलासपुर कट के निकट बृहस्पतिवार शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान गांव बीबीपुर निवासी कपिल के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देते हुए लाश को मोर्चरी भेज दिया। हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नर्स के मकान से अवैध कब्जा हटवाया
मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद के विजयनगर निवासी ए बटर फील्ड ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन मिस अगनस बटर फील्ड मल्हूपुरा में रहती थीं, जो स्वास्थ्य विभाग से बतौर नर्स सेवानिवृत्त हुईं थीं। 27 फरवरी को उनकी मौत हो गई थी, जिसके बाद कुछ लोगों ने उनके खाली मकान पर अवैध कब्जा कर लिया है। कब्जा करने वालों में आसिफ, आदिल, बुद्धू, तोसीद, मोहसिन व फिरोज निवासीगण सरधना शामिल हैं। बृहस्पतिवार शाम के समय सिविल लाइंस थाना पुलिस ने भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर नर्स के मकान से अवैध कब्जाधारियों को बाहर निकाल दिया। मकान को खाली कराने के बाद उसकी चाबी नर्स के भाई ए बटर फील्ड को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें