खतौली। भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आवास विकास कालोनी में खतौली विधानसभा प्रभारी नीति सिंघल एवं नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीवी पर संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री ने संबोधन में बताया कि महिलाओं ने समूह में बैंक योजना में हजारों जनधन खाते खुलवाए। एक समूह ने ईंटों का व्यापार, कई समूह ने फल, फूलों एवं सब्जी का कार्य किया। यही नहीं बिहार में समूह में लगभग ढाई लाख महिलाएं जुड़ी और स्वयं विकास करते हुए प्रदेश का विकास किया। इस प्रकार से लगभग 200 प्रोडक्ट्स समूह ने शुरू कर दिए हैं। इसमें पशुपालन, मिट्टी के बर्तन, लकड़ी का कार्य, हाथ से निर्मित वस्तुओं का निर्माण करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। बैठक में नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, सुरेश आर्य, राकेश प्रजापति, वरदान प्रजापति, नीटू उपाध्याय, अंकित जाटव, ओमपाल सिंह, विनोद राजपूत, ठाकुर सुखबीर सिंह, पवन कौशिक, शर्मिष्ठा वालिया, नीति सिंघल, सोनी अंजुम, सविता शर्मा, प्रीति चौधरी, सुमन देवी, शकुंतला, विमलेश उपाध्याय, रेखा, शबनम, पूनम रानी, रूबी, कमलेश, शाहनी आदि उपस्थित रहे।