मोरना। गांव टंढ़ेडा में 60 वर्षीय असगरी पत्नी महमूद को उसकी भाभी हसीना और कमरजहां बीमारी की हालत में मोरना के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर, इसी दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे शाहआलम, अकरम, नजर मोहम्मद और बेटी नजरजहां आदि परिवार के लोग रोते बिलखते मृतका के शव को घर ले गए। गांव के कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। मोरना चिकित्सा प्रभारी डा. संजीव ने बताया कि मृतका पेट की बीमारी से ग्रस्त थी। उसका पेट बीमारी से फूल गया था। वृद्धा को जिंदा बचाने के लिए जिला अस्पताल रेफर किय गया, लेकिन वहां ले जाने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई।