फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के साथ उमस ने निकाला पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के साथ उमस ने निकाला पसीना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया है। तेज धूप में लोग दिन भर परेशान दिखाई दिए। शरीर में चिपचिपाहट के हालात बने रहे। दिन में एक दो बार बादल आया, लेकिन धूप के सामने ठहर नहीं पाया। गर्मी का दिन में बाजार से लेकर यातायात तक पर असर दिखाई दिया।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व हुई तेज बारिश के बाद से जिले में अजीब सा मौसम बना है। वर्षा के बाद उमस बढ़ गई है। आर्द्र्ता 90 प्रतिशत तक पहुंच जाने के कारण शरीर में चिपचिपाहट और जलन सी की स्थिति बन गई है। लोग आकाश की तरफ देखकर उम्मीद करते रहे कि वर्षा होगी और राहत मिलेगी। रविवार को दिन में एक बार बार ऐसा लगा कि बादल छाया है, लेकिन धूप से सामने बादल कुछ ही देर में गायब हो गए। आकाश में तेज धूप का असर यह रहा कि दिन में बाजारों में भीड़ कम रही। दिन में एक बजे से लेकर तीन बजे तक बाजार में गर्मी का असर साफ रहा। यातायात पर भी गर्मी का असर दिखाई दिया। रोडवेज बस अड्डे पर सुबह और शाम के मुकाबले दिन में भीड़ कम रही। रेलवे स्टेशन पर भी इसी तरह के हालात रहे। वहीं, दो दिन पहले हुई बारिश से शहर के कई निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों के सामने परेशानियां खड़ी दिखाई दी। शहर के कई मुख्य मार्ग जलनिगम ने खोद कर डाले हुए हैं। आम जनता के लिए ये सड़के परेशानी का सबब बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें