फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहलना में किशोर की लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वहलना गांव के जंगल में गए एक किशोर की लहूलुहान लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी गर्दन को बुरी तरह से काटा गया है तथा शरीर पर खरोंच के निशान मिले। माना जा रहा कि किशोर पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया है। घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है तथा परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव वहलना निवासी सोहन का 14 वर्षीय बेटा दीपक शुक्रवार सुबह खेतों में काम करने के लिए गया था। जो लौट कर नहीं आया। परिजन उसकी तलाश में खेतों पर गए तो वहां दीपक का शव पड़ा हुआ था। उसे किसी जानवर ने बुरी तरह से काटा था। दीपक की गर्दन पर गहरे घाव थे। शरीर पर भी खरोंच के निशान थे। दीपक की लाश मिलने से परिजनों में कोहराम मचा गया तथा ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इकलौता चिराग था
दीपक घर का इकलौता चिराग था। वह चार बहनों का भाई था। जो डीएवी इंटर कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ता था। उसकी मौत से मां सोनिया, पिता सोहन और चारों बहनों समेत परिजनों रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक व्याप्त है।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया
किसी हिंसक जानवर के हमले से किशोर की मौत होने की खबर पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग के अधिकारियों का भी मानना है कि जैसे घाव किशोर के शरीर पर बताए गए है, वह कोई हिंसक जानवर के हो सकते हैं। सदर वन क्षेत्र अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, इस घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीण अकेेले में जंगल जाने से घबरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें