प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
जानसठ। बीआरसी कार्यालय पर अध्यापकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में तीसरी कक्षा से पर्यावरण संबंधी शिक्षा दी जाने को लेकर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया ।
बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सरकार द्वारा प्रारंभिक शिक्षा से ही बच्चों को पर्यावरण संबंधी जानकारी के लिए अध्यापकों का एक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया, जिसमें अध्यापकों को शासन की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 3 से ही पर्यावरण संबंधी जानकारी दी जाएगी। शिविर के ट्रेनर सुखविंदर कौर, शिल्पा कथूरिया ने अध्यापकों को पर्यावरण से दूषित वातावरण होने पर अपने को स्वस्थ रखने के उपाय बताएं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण हमें स्वस्थ रखने के लिए संतुलन बनाए रखता है, स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने आसपास पेड़ पौधों को लगाना चाहिए। शिविर में प्रारंभिक शिक्षा संघ के तहसील अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से ही पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में सुनीता, विभूति, गौरव सिंघल, राधेश्याम, विकास लांबा, योगेंद्र, अमित कुमार, पिंकी सहित आदि अध्यापक मौजूद रहे।