फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष
विज्ञापन

खतौली।
व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष प्रकट किया। व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सभी विभागों के अधिकारियों की मासिक बैठक बुलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष नीरज जैन के नेतृत्व में व्यापारी एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। व्यापारी तहसील में एसडीएम अतुल कुमार से मिले। व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि शनिवार को एक दरोगा अतिक्रमण को लेकर व्यापारी संजीव जैन को बलपूर्वक उठाकर पुलिस की गाड़ी में बैठाकर थाने में ले गया। व्यापारी एकत्र होकर थाने पहुंचे तो दरोगा ने व्यापारी संजीव जैन को छोड़ दिया। दरोगा कहना था कि वे किसी की झूठी शिकायत पर गलती से व्यापारी को उठाकर लाए। इस प्रकरण से संजीव जैन को व्यापारिक व सामाजिक छवि को भारी क्षति व मानसिक आघात पहुंचा है, जिसको लेकर व्यापारियों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष व्याप्त है। व्यापारियों का कहना था कि इस तरह की घटना दोबारा से न दोहराई जाए, इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों की एक मासिक बैठक बुलाए जाए। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराए। एसडीएम ने व्यापारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष नीरज जैन, परवीन ठकराल, आशु जैन, कीमती लाल, मोनू मंगवानी, राजीव शर्मा आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें