फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने मदर डे मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। एंबिएंस एकेडमी में मदर डे पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके मां की महत्व को बताया। बच्चों ने मां का महत्व बताते हुए उसका गुणगान किया। स्कूल प्रबंधक भावेश गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि मां ही संसार में ऐसी है, जिसका कर्ज कोई नहीं उतार सकता है। प्रधानाचार्य रितिका महाजन ने कहा कि मां के आंचल में बच्चा हो या बड़ा अपने सारे दुखों को भुला देता है। मां द्वारा किए गए कार्यों का कोई मोल नहीं होता है। मदर डे पर ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में चिल्ड्रन गार्डन के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता का परिणाम सोमवार को घोषित कर बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रियंका चौधरी, रंजना, विश,ु तान्या, मौसमी, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें