फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में डूबा ग्लोकल यूनिवर्सिटी का छात्र, कर रहा था बीयूएमएस की पढ़ाई

Fri, 19 Apr 2019 08:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सुहेल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में ग्लोकल यूनिवर्सिटी का छात्र यमुना नदी में नहाते समय डूब गया। साथ में मौजूद अन्य छात्रों ने इसकी सूचना यूनिवर्सिटी में दी जिसके बाद यूनिवर्सिटी का स्टाफ एवं थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस स्थानीय ग्रामीणों के साथ छात्र की तलाश में लगी है। उधर, हथनी कुंड बैराज से पानी बंद कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने गोताखोरों की टीम को भी बुलाया है। 

विज्ञापन


मिर्जापुर पोल स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी के बीयूएमएस प्रथम वर्ष का छात्र सुहेल (21) पुत्र निसार निवासी शेरकोट, तहसील धामपुर जनपद बिजनौर शुक्रवार को यूनिवर्सिटी से अपने कुछ दोस्तों के साथ यमुना नदी की तरफ घूमने गया था। लांडापुल के पास यमुना नदी में सुहेल और उसके साथी नहाने लगे। नहाते समय सुहेल गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ मौजूद छात्रों ने आनन-फानन में यूनिवर्सिटी में अपने अन्य दोस्तों को सुहेल के डूबने की सूचना दी।

इसके बाद उनके द्वारा 100 नंबर पर कॉल की गई। यूनिवर्सिटी का स्टाफ, थाना मिर्जापुर पुलिस एवं 100 नंबर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सुहेल की पानी में तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

 
थाना मिर्जापुर प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि हथनी कुंड बैराज हरियाणा के कंट्रोल में है। पानी बंद कराने के लिए बैराज के अधिकारियों से बात की गई है। इसके अलावा गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया। पानी बंद होने पर गोताखोरों की टीम सुहेल की तलाश करेगी। जब तक टीम पहुंचेगी आसपास के लोगों की मदद से छात्र की तलाश जारी रहेगी।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें