मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित एक होटल में स्काईलार्क एजूकेशन वेलफेयर सोसायटी के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सदस्य कुंवर बासित अली ने कहा कि उर्दू भारत की दूसरी जुबान है। जिस प्रकार हिंदी देश की जान है, ठीक उसी तरह उर्दू देश की खूबसूरती है। देश में प्राचीन गंगा यमुना संस्कृति को बचाए रखने में उर्दू का अहम किरदार रहा है। इस दौरान डा. फसाहत हुसैन, लताफत अली, शाहबाज, आफताब, रईस आदि मौजूद रहे।
हर माह सिंचाई बंधु बैठक होगी
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा नामित सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष ओमकार अहलावत ने बताया कि हर माह के दूसरे मंगलवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर सिंचाई बंधु की बैठक होगी। जिसमें किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। किसान को अपनी समस्या लिखित में देनी होगी।
शशांक जिला कोर्डिऑनेटर व प्रदीप अध्यक्ष बने
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पीठ बाजार में भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव मिथलेश गोयल ने पूर्व नगर अध्यक्ष शशांक सैनी को जिला कोर्डिऑनेटर और उनके स्थान पर प्रदीप कुमार अग्रवाल को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है।
श्रम कानूनों की जानकारी दी
मुजफ्फरनगर। प्रकाश चौक स्थित सर्विस क्लब में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न श्रम कानूनों में किए गए परिवर्तनों के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में विधायक कपिल देव अग्रवाल, एडवोकेट उमेश कुमार गोयल, चैप्टर चेयरमैन कुशपुरी, नवीन जैन, अमित गर्ग, कपिल मित्तल, अंकित, पंकज मोहन गर्ग, मनोज अरोरा, सुधीर अग्रवाल, दीपक मित्तल, श्याम लाल तनेजा आदि मौजूद रहे।