फुगाना के प्रधान जितेंद्र सम्मानित
बुढ़ाना। फु्गाना गांव के प्रधान जितेंद्र मलिक को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री की सभा में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ग्राम पंचायत फुगाना को जनपद मुजफ्फरनगर में गांव में सफाई एवं विकास कार्यों के कारण पहला स्थान मिला है। फुगाना गांव के प्रधान जितेंद्र मलिक को मंगलवार को मध्य प्रदेश के मंडला में प्रधानमंत्री की जनसभा में एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उन्हें केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जनपद में पहला स्थान प्राप्त करने वाली फुगाना गांव पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में किए गए कार्यों ने पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है। उन्हें अपने गांव में नाज है। ग्राम प्रधान जितेंद्र ने अमर उजाला के साथ वार्ता में अपने सम्मान को शेयर करते हुए कहा कि गांव वालों के सहयोग से ही में यह सम्मान पा सका हूं। सह सम्मान पूरे गांव व जनपद की धरोहर है।