लेखपाल संघ बुढ़ाना का चुनाव
बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा बुढ़ाना का चुनाव एजेंडा के अनुसार करवाया जाएगा। संघ के सचिव योगेंद्र महले ने बताया कि चुनाव 22 अप्रैल को होगा। सचिव ने बताया कि तहसील बुढ़ाना की उपशाखा के द्विवार्षिक चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी सदस्यों को चुनाव के बारे में सूचना दे दी गई है। चुनावी प्रक्रिया 10 बजे से आरंभ होगी। चुनाव संबंधी सूचना जिलाध्यक्ष अधिकारियों व पदाधिकारियों को दे दी गई है।