फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का 17 बीघा गन्ना जला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण तीन किसानों के खेत में आग लग गई। जिससे करीब 17 बीघा गन्ना जल गया।
विज्ञापन

थाना फुगाना के गांव गढ़मलपुर सागढ़ी में किसान ब्रजवीर की ट्यूबवेल पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण चिंगारी निकलने लगी। जिससे किसान के गन्ने के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही खेत मालिक ब्रजवीर दर्जनों ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गया। फुगाना पुलिस तथा शामली से फायरब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में किसान ब्रजवीर का पांच बीघा, उदयवीर का सात बीघा और विक्रम का पांच बीघा गन्ना जल गया। किसानों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें