20 गांवों में फिर शुरूहोगा मिशन इंद्रधनुष
मुजफ्फरनगर। पोलियो की तर्ज पर चलाए गए मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम में खामियां उजागर हो गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यूपी के करीब साढ़े तीन हजार गांवों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इनमें जिले से भी 20 शामिल है। जिनमें एमआई के टीके फिर से लगाए जाएंगे। यह गांव अभी पूर्ण रूप से टीकाकरणयुक्त नहीं माने गए हैं।
जिले में मिशन इंद्रधनुष कराने के लिए इस बार बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया, जिसमें प्रशासनिक, स्वास्थ्य विभाग के साथ कई विभागों के मिलाकर करीब 200 से अधिक लोगों की टीम बनाई गई। सेक्टरों में बांटकर जिले में एमआई के टीके लगाए गए। विभाग के अथक प्रयास के बाद भी रिपोर्ट शत प्रतिशत नहीं आ सकी है। देशभर से जुटाए गए रिकार्ड के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यूपी में बड़े स्तर पर गांवों में कार्य पूर्ण नहीं माना है। लगभग साढ़े तीन हजार गांवों में दोबारा से अभियान चलाने के लिए कहा गया है। इसमें जिले के भी छह ब्लॉकों के 20 गांव शामिल हुए हैं, जिनमें अभियान में पूर्ण रुप से टीकाकरण नहीं हुआ है। इन गांवों में विशेष योजना बनाकर अभियान चलाने को कहा गया है। एसीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि शासन का पत्र मिला है, जिसमें 20 गांवों में फिर से एमआई का टीकाकरण होगा। हालांकि पहले इसके लिए बैठक कर कार्ययोजना बनाई जाएगी, उसके बाद अभियान चलेगा।