फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो के लिए पांच करोड़ का बजट स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
विज्ञापन

बुढ़ाना। नगर पंचायत की बोर्ड की दूसरी मीटिंग में कस्बे में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। सर्वसम्मति से कस्बे के सभी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव भी पास हुआ।
विज्ञापन

नगर पंचायत बुढ़ाना की बोर्ड की दूसरी मीटिंग में शनिवार को आयोजित हुई। मीटिंग में क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक भी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी ओम गिरि ने बताया कि बोर्ड की पहली बैठक सात जनवरी को आयोजित हुई थी। बैठक में कस्बे के विकास हेतु विभिन्न कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत हुए, जिनमे कस्बे में गौशाला की व्यवस्था तथा सड़क हादसों से बचने के लिए रात में रंगीन लाइट की व्यवस्था होगी। कस्बे के सभी चौराहों व तिराहों को सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित किया जाएगा। कस्बे के सभी सरकारी हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाएगी। खराब पड़े हैंडपंपों को जल्द ही चालू करवाया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने कहा की सरकार का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास है। हम सबको साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने सरकार की नीतियों का गुणगान किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष बाला त्यागी ने बोर्ड की बैठक में मौजूद सभी नगर पंचायत सदस्यों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। मीटिंग में सभी नगर पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें