शिविर में 300 रोगियों की जांच
मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र के गांव टिकौला मे आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 300 मरीजों का एक्यूप्रेशर विधि से उपचार किया गया। शिविर में डॉ जेपी सिंह ने कहा कि जापानी तकनीक से रोगियों का उपचार किया। कार्यक्रम में डॉ बी कुमार, रतन सिंह, जगवीर सिंह, नाहर सिंह, सोहनपाल, महेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, पुरवती, कमलेश आदि मौजूद रहे।