मोरना। शुक्रताल में मां गंगा घाट स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर बिजनौर से तीर्थ भ्रमण को आए ब्रह्म परमेश्वर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शहीदों को नमन किया। स्वामी शुकदेव नाथ महाराज ने कहा देश के शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। धन्य है वो माता, जिन्होंने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया। यह देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। गुरु गोरखनाथ संप्रदाय आश्रम के योगी स्वामी शुकदेव नाथ के सानिध्य में अर्जुन पहलवान, प्रधान नीरज, अग्नि देव, वरुण देव, विमल ने छात्र छात्राओं का मार्ग दर्शन किया। छात्र छात्राओं ने कारगिल के शहीदों का नमन कर श्रद्घांजलि दी। स्कूली बच्चों ने शुकदेव आश्रम में शिक्षा ऋषि ब्रह्मलीन स्वामी कल्याण देव की समाधी स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित उनका नमन किया। शुकदेव आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए जीवन में शिक्षा के महत्व को समझाया। प्रेमलता, प्रियंका, पंकज गार्गी, अंश आदि मौजूद रहे।