फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख-समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। होली दहन के लिए सजाई गई होली पर बृहस्पतिवार को कस्बे एवं देहात क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने फल-मिष्ठान आदि चढ़ा कर पूजा-अर्चना कर होलिका माता से अपने परिवारों में सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी। इस दौरान कस्बे के नार्वे मार्ग, मोहल्ला कानूनगोयान और उत्तरी व दक्षिणी चमारान के अलावा देहात क्षेत्र के ग्राम भूराहेड़ी, फलौदा, तुगलकपुर, गोधना, शेरपुर, हरेंटी, लखनौती, हरिनगर आदि दर्जनों ग्रामों में सजाई गई होली पर भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन

सीओ ने फ्लैग मार्च निकाला
पुरकाजी। होली पर्व को लेकर बृहस्पतिवार को सीओ सदर मणिलाल पाटीदार एवं इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने कस्बे में हाईवे एवं मेन बाजार आदि से निकल कर नगरवासियों से होली पर्व पर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उसके उपरांत होलिका दहन स्थल का निरीक्षण कर वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों को होलिका के आसपास फालतू लोगों को नहीं घूमने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें