फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के नहर पटरी पर बाइक की भिड़ंत हो जाने से दो छात्र सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जानसठ और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना छपार के गांव बरला के रहने वाले भानु और उसका साथी हर्षित गांव तेजलहेड़ा से नूनीखेड़ा इंटर कॉलेज में बोर्ड की परीक्षा देने के बाद घर वापस लौट रहे थे। जौली-सिखेड़ा गंगनहर मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों छात्र समेत दूसरी बाइक सवार हर्ष निवासी गांव जड़ौदा पांडा जिला सहारनपुर और तीसरी बाइक सवार मेरठ के गांव चिंदौड़ी निवासी रिंकू एवं अमित समेत पांच घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस और दो सरकारी एंबुलेंस पहुंचीं। जिन्होंने घायल हर्ष को जानसठ सीएचसी और अन्य चारों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। जानसठ सीएचसी पर भर्ती हर्ष को भी गंभीर हालत के चलते मेरठ रैफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें