स्पोर्ट्स मीट में छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति
मुजफ्फरनगर। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान एवं श्रीराम कॉलेज ऑफ एजूकेशन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय एससीईआरटी जिला स्तरीय इंटर कॉलेज की स्पोर्ट्स एवं एथलेटिक्स मीट 2018 का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा।
मुख्य अतिथि सीडीओ अंकित अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य भीम सिंह ने मशाल जलाकर खेलों को शुभारंभ किया। खेलों में जिले के 25 कॉलेजों के खिलाड़ी शामिल रहे। 800 मीटर पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान पर शांति देवी जैन डिग्री कॉलेज, शाहपुर के भूपेंद्र सिंह, द्वितीय स्थान पर ओएसजीएस भाजू के विश्वेंद्र प्रताप सिंह और तृतीय स्थान पर डायट के संदीप कुमार रहे। पुरुष कबड्डी प्रतियोगिताओं के पहले चरण में पांच मैच खेेले गए। महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिताओं के पहले चरण में चार मैच खेले गए वहीं पुरूष वर्ग से तीन मैच आयोजित हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अंकित अग्रवाल ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में उन्नति के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है। खेल से व्यक्ति अपने मन मस्तिष्क और शरीर को स्वस्थ रख सकता है। वर्तमान समय में विद्यार्थी खेलों में भी अपना करियर बनाकर अपना, अपने माता-पिता एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। कॉलेज के अधिशासी निदेशक डॉ बीके त्यागी ने किहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में आपसी समझ एवं अनुशासन की भावना जागृत होती है जो विद्यार्थियों को अच्छा नागरिक बनने में तो सहायक है ही तथा इससे एकाग्रता भी बढ़ती है। श्रीराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की डीन प्रेरणा मितल, प्रमोद कुमार, भूपेन्द्र कुमार, अब्दुल अजीज, आशु शर्मा, रवि गौतम आदि का विशेष सहयोग रहा।
ी