खतौली। महाशिवरात्रि के पर्व पर मंगलवार रात को एक शाम भोले बाबा के नाम दिव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली की भजन गायिका रितु पांचल व उनकी भजन मंडली ने भोले बाबा के भजनों का गुणगान किया। श्री शिव मूर्ति सेवा समिति की ओर से मंगलवार को 11वें महाशिवरात्रि महोत्सव पर जानसठ रोड शिव मंदिर पर शाम को महाआरती की गई। पूजनकर्ता एवं ज्योति प्रचंड उप्र उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष मोनू मंगवानी व उनकी पत्नी नगर पालिका परिषद की सभासद अनीता मंगवानी ने की। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमेें श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के भजनों पर जमकर नृत्य किया। आयोजन में समिति के प्रधान राजेंद्र तनेजा, सचिव अशोक रहेजा, कोषाध्यक्ष नंदलाल मेहता व मोनू मंगवानी रहे।